Showing posts with label earth. Show all posts
Showing posts with label earth. Show all posts

Thursday, November 7, 2019

Hug A Tree

Take your turn and hug a tree.
Make a wish for all to see,
Plant your tree, for you to breathe,
Be citizens of EARTH as I say,
Go find yourself a tree to hug today,
This is how the world came by,
We have to save it, lets all try.

Surrounded by Technology, forgetting mother nature, isn't that strange.
Let's bring the change, let's be the change,
Let's list our priorities and re-arrange
If we want life, we have to strive,
Go hug a tree, to be alive,
Go Plant a tree, if you want to survive.

Oh! stop running the race, slowdown
Take stock of what you have created around,
The Earth is shattered, the Mountains are tattered,
Our forests are burning, the rivers are dying, 
It's not about the future, our present is crying.

Get up! Take your turn and hug a tree,
Let's be the change we want to see,
Let's do our bit and plant our TREES





Saturday, August 3, 2019

मन

रूई के फाहों सा उड़ता ये मन,
ठंडी हवा के झोंकों से छिड़ता ये मन,
सुरज की लाली सा जगमगाता ये मन,
मन नहीं मानो राग है कोई,
धरती के सुरों से अनुराग है कोई,
चंचल है, बेचैन नहीं, समय के सितम पर मुस्कुराता ये मन,
कभी किसी की चाह में मदहोश ये मन,
फिर जिंदगी की राह में बेहोश ये मन,
कभी रास्ते से भटकाता है, ये मन,
कभी मंजिलों तक पहुंचाता है, ये मन,
आशाओं के मोतियों को छुपाए, चुप चाप बैठा ये मन,
हर रात को नए ख्वाबों से सजाए ये मन,
हर सुबह की रंगत में इतराए ये मन,
इसे काबू में रखने को कहती है दुनिया,
दुनिया की इस सलाह को ठुकराए ये मन!


Saturday, March 30, 2019

सड़क

काली सी इस सड़क के इस पार अंधेरा है,
तो उस तरफ है रौशनी
भुखमरी है इस तरफ
तो उस तरफ है जिंदगी खड़ी
इस तरफ है केवल प्यास,
उस तरफ हर्ष और उल्लाहस
यहां गरीबी से हताश मौत भी है रो रही
वहां अमीरी के शोर गुल में जिंदगी कहीं खो गई
किसी को मिला है धरती पर नर्क
कोई समझता है, सर्वग पर है केवल उसका हक
काली सी इस सड़क पर रोज ये चलेंगे, पर
सड़क के ये दो तरफ शायद कभी नहीं मिलेंगे